चतरा, अप्रैल 16 -- चतरा, प्रतिनिधि। मध्यपूर्व में जारी तनाव का असर अब परिवहन व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है। वैसे चतरा में बस किराया में कोई बढ़ोत्तरी अभी तक नहीं हुई है। पहले के जैसा ही भाड़ा लिया जा रहा ह। झारखंड के कई हिस्सों में बस बुकिंग एजेंटों द्वारा यात्रियों से अतिरिक्त किराया वसूले जाने की शिकायतें सामने आई हैं। खासकर बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जाने वाली बसों में 50 से 100 रुपये तक अधिक राशि लेने के आरोप लग रहे हैं। एजेंट डीजल कीमतों में संभावित बढ़ोतरी का हवाला देकर यात्रियों को ज्यादा भुगतान करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- रसोई गैस डिलिवरी में लापरवाही पर कार्रवाई की तैयारी,गुमला में उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा हालांकि, चतरा जिले किराया अभी भी सामान्य बताई जा रही है। चतरा बस ओनर एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि जिले स...