चतरा में बड़ा हादसा! पिकनिक के लिए गए 3 नाबालिग नदी में डूबे; सभी की मौत
चतरा, सितम्बर 5 -- चतरा सदर थाना क्षेत्र के बरैनी पंचायत अंतर्गत घूरनाडीह गांव के कड़गू पटेर स्थित नदी में डूबने से शुक्रवार को तीन बच्चों की मौत हो गई। ये बच्चे पिकनिक मनाने यहां पहुंचे थे। उसी दौरान नहाने के क्रम में गहरे पानी में जाकर डूब गए। मृत बच्चों में धंगरटोली मुहल्ला निवासी मुकेश कुमार सोनी का 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार, चौर मुहल्ला निवासी संजय दास का 12 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार और इसी मुहल्ले के पमेश्वर राम का 11 वर्षीय पुत्र अंश प्रकाश शामिल है।छुट्टी के दिन पिकनिक पर गए थे प्रिंस गीता आश्रम स्कूल में नौवीं का छात्र था, वहीं अंश हैप्पी गो लकी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था, जबकि सत्यम नाजरेथ स्कूल में सातवीं का छात्र था। सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि डूबने से मृत बच्चों के साथ गए दो अन्य बच्चों ने पूछताछ में बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.