चतरा, मार्च 28 -- चतरा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों की स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। हाल के दिनों में ईंधन की मांग को लेकर की गई पड़ताल में यह स्पष्ट हुआ है कि जिले में पेट्रोल-डीजल की डिमांड में किसी प्रकार की असामान्य बढ़ोतरी नहीं हुई है। जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर कहीं भी वाहनों की लंबी कतारें देखने को नहीं मिलीं। आम दिनों की तरह ही वाहन चालक आसानी से ईंधन प्राप्त कर रहे हैं। पंप संचालकों के अनुसार सप्लाई भी नियमित बनी हुई है और किसी तरह की किल्लत नहीं है। इसके अलावा, उपभोक्ताओं की ओर से यह भी सामने आया है कि पेट्रोल पंपों पर तेल की मात्रा में कोई कटौती नहीं की जा रही है। ग्राहकों को निर्धारित मात्रा में ही ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।कुल मिलाकर चतरा में ईंधन आपूर्ति और मांग दोनों ही पूरी तरह संतुलित स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.