चतरा, मई 23 -- चतरा, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय हालात और बढ़ती तेल कीमतों के असर से चतरा में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। पिछले 15 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। अब एक लीटर पेट्रोल 104.34 पैसे और एक लीटर डिजल 99.29 पैसे हो गया है। करीब तीन वर्षों तक कीमतों को स्थिर रखने के बाद अब कंपनियां साप्ताहिक समीक्षा के आधार पर दरों में बदलाव कर रही हैं। लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की चिंता बढ़ा दी है। खासकर मजदूर, रिक्शाचालक, छोटे दुकानदार और रोज कमाने-खाने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- नौ दिनों में लगातार तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आमजन पर महंगाई की नई मार महिलाओं का कहना है कि रसोई का बजट पहले ही बिगड़ा हुआ है, अब ईंधन महंगा होने से हर जरूरत की वस्तु पर ...