चतरा में पेट्रोल संकट गहराया, डीजल भी सीमित मात्रा में उपलब्ध
चतरा, जून 11 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की भारी कमी देखी जा रही है। अधिकांश पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं है, जबकि कुछ स्थानों पर सीमित मात्रा में केवल डीजल की बिक्री हो रही है। इससे वाहन चालकों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल की कमी के कारण बाइक और कार मालिक सुबह से ही पंपों पर लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। डीजल भी सीमित मात्रा में मिलने से ट्रांसपोर्टरों, किसानों और व्यावसायिक वाहनों के संचालन में दिक्कत आ रही है। पंप संचालक आलोक कुमार ने बताया की तेल कंपनियों से नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से घबराकर अधिक मात्रा में ईंधन खरीदने से बचने की अपील की है। स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.