चतरा में पेट्रोल संकट गहराया, अधिकतर पंपों पर पेट्रोल खत्म
चतरा, मई 12 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में पेट्रोल की किल्लत धीरे-धीरे गंभीर रूप लेती जा रही है। सोमवार से शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को शहर के पुराना पेट्रोल पंप पर देखा गया कि कई बाइक सवार पेट्रोल लेने के लिए आए, लेकिन वहां पेट्रोल नहीं है का बोर्ड देखकर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। यही नजारा डीसी कार्यालय के पास स्थित पेट्रोल पंप पर भी देखने को मिला। वहां पेट्रोल पंप के कर्मचारी खाली बैठे रहे और वाहन चालक तेल लेने आए, लेकिन आपूर्ति ठप होने के कारण उन्हें वापस भेज दिया गया। जिला मुख्यालय के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर कमोवेश यही स्थिति बनी रही。
पेट्रोल के लिए परेशानी सोमवार सुबह से ही लोग पेट्रोल के लिए एक पंप से दूसरे पंप का चक्कर काटते रहे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.