चतरा में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत, तेल के भटक रहे लोग
चतरा, मई 31 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थिति यह है कि चतरा के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर 'नो स्टॉक' के बोर्ड लटक गए हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से जारी इस संकट के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहनों के पहिये थमने कगार पर पहुंच गए हैं। नौकरीपेशा लोग, स्कूली बच्चे और रोजमर्रा के काम से निकलने वाले लोग सुबह से ही एक पंप से दूसरे पंप के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि किसी भी पंप पर आम लोगों के लिए ईंधन उपलब्ध नहीं है। इस संकट का सबसे बड़ा असर आपातकालीन सेवाओं और किसानों पर पड़ रहा है। पेट्रोल न मिलने से स्थानीय व्यापार और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.