चतरा, मार्च 28 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में एलपीजी आपूर्ति बाधित होने का असर अब होटल और रेस्तरां कारोबार पर साफ दिखने लगा है। कामर्शियल गैस की कमी के कारण संचालकों को वैकल्पिक व्यवस्था अपनानी पड़ रही है। कई होटलों में अब घरेलू गैस सिलेंडर और कोयले का इस्तेमाल करने ताकि ग्राहकों को सेवा देने में कोई रुकावट न आए। स्थानीय होटल संचालकों सोनू गुप्ता का कहना है कि कमर्शियल एलपीजी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से परेशानी बढ़ी है, लेकिन स्थिति को संभालने के लिए वे घरेलू गैस और कोयले का सहारा ले रहे हैं। अच्छी बात यह है कि फिलहाल चतरा में कोयला आसानी से उपलब्ध हो रहा है, जिससे काम किसी तरह चल रहा है। हालांकि, इस संकट के बावजूद होटल मालिकों ने अपने मेन्यू या खाने-पीने की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। उनका कहना है कि ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ डालने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.