चतरा में नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दो दिनी जागरुकता अभियान चला
चतरा, जून 6 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में चेतना भारती संस्था ने शनिवार को नशा मुक्ति और पर्यावरण विनाश को रोकने के लिए चलाया दो दिवसीय व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान पांच और 6 जून को चतरा जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों में चलाया गया। संस्था के सदस्यों ने हंटरगंज प्रखंड के बरियापालक, बंडासाढ़, मोरियावां और बुढीगड़ा, प्रतापपुर प्रखंड के कसमार, एकचतिया और घुरतुरी; तथा चतरा प्रखंड के कोलाडीह गांव में पहुँचकर लोगों को जागरूक किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्राम सभा के माध्यम से पौधे लगाने, जंगल बचाने और पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश देना था। इसके साथ ही युवाओं को अफीम और शराब की लत से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज बनाने पर बल दिया गया। यह भी पढ़ें- टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.