चतरा में दुर्गा वाहिनी का पथ संचलन निकाला
चतरा, मई 30 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा विश्व हिंदू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के तहत शुक्रवार को शहर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। रैली में बड़ी संख्या में दुर्गा वाहिनी की बहनों ने पारंपरिक वेशभूषा में अनुशासित ढंग से भाग लिया। हाथों में बैनर और भगवा दुपट्टा धारण किए प्रतिभागियों ने नगरवासियों को नारी शक्ति, सेवा, सुरक्षा और संस्कार का संदेश दिया।पथ संचलन शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना से जुड़े उद्घोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। रैली में शामिल प्रशिक्षार्थियों ने समाज में महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- पूर्ण गणवेश में निकले शौर्य पथ सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.