चतरा, अप्रैल 9 -- चतरा, संवाददाता। उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में किया गया। यह प्रशिक्षण 08 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक संचालित होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी 12 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद चतरा के कार्यपालक पदाधिकारी तथा विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 37 फील्ड ट्रेनर्स भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों को जनगणना 2027 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्य डीआरडीए निदेशक सह मास्टर ट्रेनर श्रीमती अलका कुमारी एवं जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची से आए जिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.