चतरा, जून 18 -- चतरा, प्रतिनिधि। गुरुवार को मानसून की पहली बारिश से लोगों को चेहरे खिल उठे। गुरूवार को अचानक दोपहर बाद बादल छाये और लगभग एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से जहां भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम से लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुशी झलकने लगी। क्योंकि इसबार मानसुन समय पर आया है। मानसून की पहली बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मानसून के इस आगमन से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और उन्हें बेहतर फसल की उम्मीद जग गई है। सड़कों पर बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते दिखे, तो वहीं बड़े-बुजुर्गों ने भी इस बदले मौसम का स्वागत किया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में और अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे कृषि कार्यों को और गति मिलेगी। अभी कुछ दिनों तक रूक रूक कर ब...