चतरा, जुलाई 9 -- चतरा, प्रतिनिधि। डीसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के सीवी रमन भवन में शिक्षकों और कर्मचारियों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमाकर मिश्र को भावभीनी विदाई-सह-स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र को उनके उत्कृष्ट एवं शिक्षकोन्मुख कार्यकाल के लिए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई, जबकि नवनियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी रामजी राम, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मान किया गया।वक्ताओं ने दिनेश कुमार मिश्र के कार्यकाल की सराहना कर...