चतरा, सितम्बर 29 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा जिला झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय दिशा-निर्देश के तहत झारखंड सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया गया है। आंदोलन के तहत मंगलवार 29 सितंबर को चतरा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में शाम पांच बजे मशाल जुलूस निकाला गया। वहीं, बुधवार 30 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। इसका असर चतरा जिले में भी देखने को मिलेगा। मोर्चा के जिला प्रवक्ता राजकिशोर कमल उर्फ पिंकू ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों से किए गए वादों को पूरा करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- झारखंड बंद को लेकर दुमका में निकाला गया मशाल जुलूस मशाल जुलूस के माध्यम से सरकार का ध्यान मांगों क...