चतरा, मार्च 24 -- चतरा प्रतिनिधि चतरा में चैती छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल चरम पर है। सोमवार को व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और नेम-निष्ठा के साथ महाखरना का अनुष्ठान संपन्न किया। सोमवार की शाम होते ही खरना के प्रसाद के लिये लोग एक दूसरे के घरों में पहुंचने लगे। प्रसाद के रूप में खीर को ग्रहण किया गया। इस प्रसाद को आम की लकड़ी जलाकर तैयार किया जाता है। मंगलवार को व्रती सायंकालीन सूर्य भगवान को अघ्र्य देंगे, जिसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। छठ घाटों की भी साफ सफाई पूरी हो चुकी है। लाईट लगाने का काम चल रहा है। घर-घर में प्रसाद के रूप में पारंपरिक ठेकुआ बनाने की तैयारी चल रही है, वहीं पूजा सामग्री और फलों की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ देखी जा रही है। व्रतियों द्वारा गाय का दूध और आम की लकड़ी की विशेष रूप से खर...