चतरा, अप्रैल 4 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के दौरान सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वालों पर प्रशासन सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि बहाली स्थल से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं, जिससे अभ्यर्थियों के बीच भ्रम और हताशा का माहौल बन गया है। सूत्रों के अनुसार, कुछ सरकारी कर्मियों और पुलिसकर्मियों के भी इस तरह के वीडियो साझा करने की बात सामने आई है, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की गतिविधियां चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर सकती हैं।।प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.