चतरा में गर्मी बढ़ते ही इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दाम में 20 प्रतिशत बढ़े
चतरा, अप्रैल 4 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में गर्मी का असर बढ़ते ही पंखा, कूलर से लेकर एयर कंडीशनर तक की कीमतों में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। अचानक बढ़ी मांग और कच्चे माल की कीमतों में इजाफे के कारण आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, पंखों की कीमत में 100 से लेकर 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, वहीं कूलर की कीमतें 1200 रुपये तक बढ़ गई हैं। बाजार में कूलर की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक इजाफा दर्ज किया गया है। इसके अलावा फ्रिज में करीब 15 प्रतिशत, वॉशिंग मशीन में 10 प्रतिशत और टीवी की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। पंखों के दाम भी 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।व्यापारियों का कहना है कि प्लास्टिक, एल्युमिनियम और तांबा जैसे कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के कारण लागत बढ़ी है, जिससे उत्पाद महंगे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.