चतरा, मार्च 14 -- झारखंड के चतरा जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को चतरा-सिमारिया मार्ग पर स्थित धमधमा गांव के निकट तब हुई जब करमजीत कुमार उर्फ विकास साव (23) एक मामले में अपना बयान दर्ज कराकर अदालत से घर लौट रहा था। घटना की जानकारी देते हुए सदर पुलिस थाने के प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि चार गोलियां चलाई गईं, जिनमें से दो उसे लगीं।उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...