चतरा, जुलाई 22 -- झारखंड के चतरा जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) आवास के समीप मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एक निर्माण कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) के दो निजी अंगरक्षकों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक अंगरक्षक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।क्या हुआ था पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चतरा बाईपास निर्माण कार्य करा रही रमिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी राकी यादव किसी कार्य से एसपी अनिमेष नाथवानी से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ मौजूद निजी सुरक्षा कर्मी अतुल सिंह और बलविंदर सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बलविंदर सिंह ने अपनी राइफल से अतुल सिंह पर दो गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि पहली ...