चतरा, मार्च 12 -- चतरा प्रतिनिधि जिले में इन दिनों 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी किल्लत हो गयी है। पिछले तीन दिनों से कामर्शियल गैस चतरा में नहीं आ रहा है। कब आयेगा यह कोई बताने को तैयार नहीं है। इस गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय होटल और ढाबा संचालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। समय पर डिलीवरी न मिलने के कारण छोटे व्यवसायी अब पारंपरिक साधनों-लकड़ी और कोयले का सहारा लेने को मजबूर हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य और बजट दोनों पर बुरा असर पड़ रहा है। होटल संचालकों का कहना है कि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का उपयोग करना उनके लिए व्यावहारिक नहीं है। कमर्शियल सिलेंडर की तुलना में घरेलू सिलेंडर न केवल महंगा पड़ता है, बल्कि वह जल्दी खत्म भी हो जाता है। बार-बार सिलेंडर बदलने की प्रक्रिया से कामकाज में बाधा आती है और परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.