चतरा, अप्रैल 24 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला चतरा की बैठक 22 अप्रैल को अध्यक्ष बिरेंद्र कुमार पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न संबद्ध संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से डीसी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में मख रूप से नुसचिवीय कर्मचारियों को रिक्त पदों पर शीघ्र प्रोन्नति देने, उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत एमएसीपी एवं यूडीसी में पदोन्नति लागू करने की मांग शामिल है। प्रतापपुर प्रखंड में जनसेवकों के साथ कथित दुव्र्यवहार की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। यह भी पढ़ें- मनरेगा कर्मियों ने विधायक मथुरा महतो को दिया ज्ञापन इसके अलावा, लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यर...