चतरा में ई-20 पेट्रोल को लेकर भ्रम बरकरार
चतरा, जुलाई 14 -- चतरा प्रतिनिधि केंद्र सरकार द्वारा एथेनॉल मिश्रित ई-20 पेट्रोल को लेकर लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए देशभर के पेट्रोल पंपों पर जागरूकता बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इन पोस्टरों में बताया जा रहा है कि ई-20 पेट्रोल से इंजन को कोई नुकसान नहीं होता, वाहन की वारंटी या बीमा क्लेम पर भी इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। हालांकि, चतरा जिले के किसी भी पेट्रोल पंप पर अब तक ऐसा कोई बैनर या पोस्टर नहीं लगाया गया है। इस कारण वाहन चालकों के बीच ई-20 पेट्रोल को लेकर भ्रम बना हुआ है। कई ग्राहकों का कहना है कि ई-20 पेट्रोल के उपयोग से बाइक का माइलेज कम हो गया है और इंजन की कार्यक्षमता पर भी असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- सिमडेगा के पेट्रोल पंपों पर अभी तक नहीं लगे ई-20 पेट्रोल जागरूकता पोस्टर वहीं कुछ लोग इंजन खराब होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.