चतरा, मई 10 -- चतरा, प्रतिनिधि। शहर के नाज़रेथ स्कूल परिसर में रविवार को अहद रोलर स्केटिंग क्लब एवं नाज़रेथ स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में इंटर स्कूल म्यूजिकल चेयर स्केटिंग एवं स्पीड स्केटिंग ओपन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 100 बच्चों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्केटिंग खेल के प्रति रुचि बढ़ाना तथा खेल भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता में नाज़रेथ स्कूल, प्रविका इंटरनेशनल स्कूल एवं डीएवी चतरा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए नाज़रेथ स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं प्रविका इंटरनेशनल स्कूल दूसरे तथा डीएवी चतरा तीसरे स्थान पर रहा। यह भी पढ़ें- रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में हरिद्वार की टीम दूसरे स्थान पर क...