चतरा, अप्रैल 7 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा जिले में प्रशासनिक सुस्ती और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर एक बार फिर जन-आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। झारखंड आंदोलनकारी लक्ष्मी प्रसाद शुक्ल ने सदर अंचल अधिकारी को अल्टीमेटम देते हुए अनिश्चितकालीन धरना-सत्याग्रह की चेतावनी दी है। शुक्ल का आरोप है कि राजस्व न्यायालय में उनके केस (संख्या 06/22) की सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बावजूद बीते एक वर्ष से अंतिम निर्णय लंबित है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि अभिलेखागार में ऐसे लगभग 20 अन्य मामले भी दो वर्षों से धूल फांक रहे हैं, जिससे आम जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। आंदोलनकारी ने वर्ष 2022 के करोड़ों रुपये के अनाज घोटाले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से कराने, अंचल अधिकारी द्वारा जीवित व्यक्ति को मृत बताकर न्यायालय में झूठा श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.