चतरा, मई 27 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा में सोमवार को वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाएं विधि विधान के पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की। जिला मुख्यालय में वट सावित्री का त्योहार खुब धुमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं के लिए यह वट सावित्री व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस तिथि पर उपवास रखने पर पति की लंबी उम्र, तरक्की व अच्छी सेहत का वरदान मिलता है। पौराणिक कथा के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर देवी सावित्री ने यमराज से पति सत्यवान के प्राण वापिस ले लिए थे। इसलिए इस दिन वट वृक्ष की पूजा और सावित्री-सत्यवान के प्रेम व त्याग का स्मरण किया जाता है। जिसे सावित्री अमावस्या और वट पूर्णिमा भी कहते हैं। यहां सभी सुहागिनें एकजुट होकर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और खुशहाल जीवन व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.