चतरा, मई 4 -- चतरा संवाददाता। चतरा उपायुक्त रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी सोमवार को चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण का उद्देश्य निरीक्षण के दौरान कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण, प्रहरी तैनाती, साफ-सफाई, बंदियों के रख-रखाव, आवासीय व्यवस्था, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में कारा में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई तथा सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

सुरक्षा व्यवस्थाएं साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से कारा परिसर में नियमित पेट्रोलिंग, आगंतुकों की सघन जांच एवं रजिस्टर संधारण को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। बंदियों के रख-रखाव के संदर्भ में ...