चतरा, जनवरी 7 -- लावालौग, प्रतिनिधि। जिले में अवैध पोस्ते की खेती के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। जिले में नशे के कारोबार पर पूर्णत: अंकुश लगाने के उद्देश्य से चतरा पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अब तक सैकड़ों एकड़ भूमि पर लगी अवैध पोस्ते की खेती को नष्ट किया जा चुका है, जिससे नशा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक चतरा सुमित अग्रवाल के स्पष्ट निर्देश पर चतरा जिले में अवैध अफीम की खेती के उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विशुनपुर में वन भूमि पर की जा रही अवैध अफीम की खेती को चिन्हित किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 10 एकड़ भूमि में लगी अफीम की फसल को शुरुआती अवस्था में ही पूरी तरह नष्ट कर दिया। पुलिस सूत्रों के अ...