चतरा तक पहुंची जमशेदपुर के सोना लूटकांड की जांच, चार संदिग्ध हिरासत में
जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े हुए करोड़ों रुपये के सोना और नकदी लूटकांड की जांच अब चतरा तक पहुंचती दिखाई दे रही है। चतरा पुलिस ने रविवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें दो के जमशेदपुर बैंक लूटकांड के मुख्य आरोपी से लगातार संपर्क में रहने के सुराग मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने चारों संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर जमशेदपुर लूटकांड से उनके संभावित कनेक्शन की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद संदिग्धों को जमशेदपुर पुलिस के हवाले किए जाने की चर्चा है। यह भी पढ़ें- बिहार और ओडिशा समेत तीन राज्यों में डकैतों की तलाश में छापेमारी पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उनकी भूमिका लूट की साजिश, रेकी, अपराधियों को पनाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.