चतरा, मई 15 -- चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शुक्रवार को डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में चतरा जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधि सेल्स मैनेजरों के साथ वाहन ईंधन की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसी ने निर्देश दिया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के अनुरूप जिले में आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को निर्बाध रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस, स्वास्थ्य सेवा, पुलिस सेवा, खाद्य आपूर्ति, प्रशासनिक विभागों के वाहन, दूध आपूर्ति, समाचार पत्र वितरण एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों को निर्बाध एवं प्राथमिकता के साथ ईंधन उपलब्ध कराय...