चतरा, फरवरी 11 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा जिला में फाईलेरिया रोधी अभियान अप्रैल माह से शुरू किया जायेगा। इसके पूर्व अगस्त माह में चतरा जिला में फाईलेरिया रोधी अभियान चलाया जा चुका है। इस संबंध में सिविल सर्जन जगदीश प्रसाद ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में एक साथ फाईलेरिया उन्मूलन अभियान नहीं चलाया जाता है। फरवरी माह से राज्य के 15 जिलो में यह अभियान संचालित है। जिसमें चतरा जिला शामिल नहीं है। यहां पर यह अभियान अप्रैल माह से शुरू होगा। जिला में फाईलेरिया रोग से पीड़ित रोगियों की संख्या लगभग 550 है। वर्ष 2027 के फरवरी माह से राज्य के सभी जिलो में एक साथ फाईलेरिया रोधी अभियान चला जायेगा। सिविल सर्जन ने बताया कि फायलेरिया उन्मुलन अभियान को लेकर चतरा में पूर्व से तैयारी की जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...