चतरा जिला कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती पर फोकस
चतरा, मई 28 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक परिसदन में जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप कि अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीतियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यकर्ताओं ने देश के विकास, आधुनिक भारत की नींव और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में नेहरू के योगदान को याद किया। नेहरू की वैज्ञानिक सोच, पंचवर्षीय योजनाओं से देश को औद्योगिक दिशा देने, आईआईटी, आईआईएम,इसरो जैसी संस्थाओं की स्थापना और गुटनिरपेक्ष आंदोलन के नेतृत्व जैसी उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों पर चलते हुए देश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर संघर्षरत है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.