चतरा, मई 4 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। फोर्ड हॉस्पिटल के निदेशक माजिद खान और चतरा के समाजसेवी दिलीप यादव ने संयुक्त रूप से जिले को दो एम्बुलेंस उपलब्ध कराई है। दोनों एम्बुलेंस अब सदर अस्पताल चतरा में 24 घंटे सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगी। जरूरतमंद मरीज अब केवल डीजल का खर्च देकर एम्बुलेंस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। समाजसेवी दिलीप यादव ने बताया कि जिले में लंबे समय से एम्बुलेंस की कमी महसूस की जा रही थी और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी परेशानी होती थी। इस समस्या को देखते हुए माजिद खान के सहयोग से यह व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी जरूरतमंद को इलाज के लिए परेशानी न हो। दोनों एम्बुलेंस को चतरा सांसद कालीचरण सिंह को औपचारिक रूप से सुपुर्द किया गया। सांसद ने इस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.