चतरा, जनवरी 7 -- चतरा, प्रतिनिधि। झारखंड पेसा नियमावली 2025 के अंतर्गत जनजातीय गांवों को शामिल करने की मांग को लेकर इन्कलाबी नौजवान सभा के सदस्यों ने बुधवार को डीसी को ज्ञापन सौंपा है। विज्ञापन में कहा गया है कि चतरा जिला में भी बड़ी संख्या में जनजातीय आवादी निवास करती है, जिनकी विशेष सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक शासन व्यवस्था है। किंतु आधिसूचना में चतरा के कई जनजातीय बहुल गांवो को अनुसूचित क्षेत्र की सूची में शामिल नहीं किया गया है। इस कारण यहां के आदिवासी पेसा के लाभों और संवैधानिक सुरक्षा से वंचित रह जाएगा। इस संबंध में मोरचा के जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर भोक्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव सिंह और जिला सचिव आशीष कुमार प्रजापति ने डीसी से मांग किया है कि चतरा जिला को भी पेसा नियमावली में शामिल किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.