चतरा, अप्रैल 13 -- चतरा प्रतिनिधि। चतरा कॉलेज के बीएड विभाग में विद्यार्थियों के मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित तीन दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान एवं योग सेमिनार का विधिवत समापन हो गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों में एकाग्रता बढ़ाना, तनाव प्रबंधन की क्षमता विकसित करना तथा नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था।तीन दिनों तक चले इस सेमिनार में प्रशिक्षकों ने छात्रों को आधुनिक जीवन की चुनौतियों के बीच मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपाय सिखाए। अंतिम दिन कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना और ध्यान सत्र से हुई। समापन सत्र में प्रशिक्षकों ने हृदय-आधारित ध्यान पद्धति पर विशेष जोर देते हुए बताया कि नियमित ध्यान अभ्यास से मस्तिष्क की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। यह भी पढ़ें- आधुनिक जीवन में तनाव से मुक्ति के लिए...