चतरा, अप्रैल 10 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा कॉलेज के बीएड विभाग में शुक्रवार को तीन दिवसीय 'हार्टफुलनेस' विषय पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन छात्र-छात्राओं को मानसिक शांति, एकाग्रता और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए। सेमिनार का मुख्य विषय "मन को शांत रखकर पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कैसे करें" रहा, जिस पर विशेषज्ञों ने विस्तार से प्रकाश डाला।मुख्य वक्ता सुनील कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक शांत और संतुलित मन ही सही निर्णय लेने में सहायक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से ध्यान (मेडिटेशन) करने की सलाह देते हुए बताया कि यदि प्रतिदिन मात्र 15 मिनट ध्यान किया जाए, तो इससे स्मरण शक्ति, एकाग्रता और कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। कार्यक्रम में लगभग 50...