चतरा के 18 गांवों से 54 जनजातीय प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
चतरा, जून 20 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। जनजातीय सुरक्षा मंच जिला चतरा की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक शनिवार को सिमरिया में आयोजित की गई। बैठक में नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित 'जनजाति समागम-2026' की सफलता पर चर्चा की गई। मंच के प्रांत संयोजक हिंदुवा उरांव ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित इस महाकुंभ में देशभर के 500 से अधिक जनजातीय समुदायों के लाखों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस समागम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और जल-जंगल-जमीन से जुड़ी जीवन पद्धति की सराहना करते हुए इसे भारत की सांस्कृतिक आत्मा बताया। मंच के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह समागम केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं था, बल्कि ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.