चतरा के लोजपा विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस
गिरडीह, जून 29 -- बगोदर। बगोदर विधानसभा क्षेत्र के अलपीटो में दो दिन पूर्व तालाब में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर है। पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत बंधाने के लिए लगातार विधायकों का तांता लगा हुआ है। चतरा के लोजपा विधायक जनार्दन पासवान रविवार को अलपीटो पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता भुनेश्वर पटेल और राजू श्रीवास्तव भी मौजूद थे। विधायक ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में परिवार अकेला नहीं है। मैं परिवार के साथ हूं। एक दिन पहले शनिवार को ही बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो और मांडु विधायक निर्मल महतो अलपीटो पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले थे। दोनों विधायकों ने भी परिजनों को हिम्मत बंधाई थी और स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.