रांची, अगस्त 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। चतरा उपायुक्त कार्यालय द्वारा नवविवाहित दंपतियों के लिए संचालित नई पहल किट योजना के तहत जारी टेंडर पर झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया। मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त को निर्धारित की गई है। प्रार्थी अभय इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 18 मई को चतरा उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी टेंडर को रद्द करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि इसी कार्य के लिए 30 मार्च को भी टेंडर जारी किया गया था। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आय वृद्धि योजना पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब उस टेंडर की सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उन्हें एल-1 घोषित किया गया था। याचिका में कह...