चतरा, फरवरी 6 -- चतरा, संवाददाता। सेना दिवस 2026 के अवसर पर चतरा के मेजर मृणाल राज सरमक को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विशिष्ट सेवा हेतु उन्हें जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ कमेंडेशन, मेडल से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान से चतरा शहर ही नहीं पूरा झारखंड गौरवांवित महसूस कर रहा है। मेजर मृणाल को इसके अलावा सेना दिवस 2025 पर जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स पोस्टिंग के दौरान आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनके साहसिक एवं प्रभावशाली योगदान के लिए उन्हें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सेनाध्यक्ष) कमेंडेशन, मेडल (वीरता एवं बहादुरी) प्रदान किया गया था। मेजर मृणाल राज सरमक को प्राप्त ये सम्मान उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा का प्रमाण हैं। उनकी उपलब्धियाँ न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मेजर मृणाल के ...