चतरा, मार्च 1 -- चतरा प्रतिनिधि: होली के आगमन के साथ ही चतरा के बाजार रंग-गुलाल से सराबोर नजर आ रहे हैं। मुख्य बाजार, जतराहीबाग चौक और केसरी चौक समेत शहर के विभिन्न इलाकों में इन दिनों रंग, पिचकारी और गुलाल की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार बाजार में तरह-तरह की आकर्षक पिचकारियां उपलब्ध हैं। गन वाली पिचकारी, त्रिशूल डिजाइन पिचकारी, पाइप बंदूक पिचकारी और सिलेंडर वाली बड़ी पिचकारी बच्चों और युवाओं को खूब लुभा रही है। गन और त्रिशूल पिचकारी की कीमत 150 से 200 रुपये के बीच है, जबकि पाइप बंदूक पिचकारी की मांग सबसे अधिक है, जिसकी कीमत 200 से 300 रुपये तक है। सिलेंडर वाली बड़ी पिचकारी 1000 से 2000 रुपये तक में बिक रही है। इसके अलावा 5 रुपये से लेकर 125 रुपये तक के रंग-बिरंगे मुकुट भी बाजार में उपलब्ध हैं। हर्बल गुलाल की है अच्छी मांग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.