चतरा के फुटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए राजस्थान रवाना, चमकेगा जिला
चतरा, जून 3 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। स्पोट्र्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन एसोसिएशन (एसडीपीए) चतरा द्वारा चयनित फुटबॉल खिलाड़ी राजस्थान के अबू रोड (सिरोही) में आयोजित होने वाली 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में अपना दमखम दिखाएंगे। प्रथम जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2026 के आधार पर राज्य स्तरीय ट्रायल और कैंप के माध्यम से इन खिलाड़ियों का चयन अंडर-17 और अंडर-19 टीम में किया गया है। यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप 4 जून से 6 जून तक आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ियों के दल को 1 जून को चतरा से गाड़ी द्वारा राजस्थान के लिए रवाना किया गया। रवानगी के मौके पर एसडीपीए चतरा के अध्यक्ष मनोज कुमार चंद्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। वहीं चतरा जिला के महासचिव अजय कुमार की उपस्थिति में खिलाड़ियों को विदा किया गया। इस अवसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.