चतरा, अक्टूबर 4 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । चतरा के ऐतिहासिक फांसी तालाब परिसर में 4 अक्टूबर को शहीद जयमंगल पांडेय और नादिर अली खां की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: शहीद जगुआर जवान खंजन महतो को दी श्रद्धांजलिश्रद्धांजलि सभा का आयोजन शहीद परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न समाज के लोगों ने दोनों वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और चतरा के गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को याद किया। कार्यक्रम में शहीद जयमंगल पांडेय के सातवीं पीढ़ी के वंशज सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष 4 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ फांसी तालाब पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं।स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास उन्होंने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान चतरा की धरती पर अंग्रेजी हुकूमत और भा...