चतरा, अगस्त 28 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत (माई भारत) के तत्वावधान में गुरुवार को चतरा कॉलेज और सिमरिया कॉलेज में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चतरा कॉलेज में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्य एमके झा ने खेल व्यक्तित्वों का स्वागत किया। कार्यक्रम में क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद इकबाल कासिम और 400 मीटर बाधा दौड़ के खिलाड़ी सुजीत सिंह ने युवाओं से संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेल और फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- खेलो इंडिया संवाद : खेल की बात पीएम मोदी के साथ का लाइव प्रसारण देखा युवाओं ने आ...