चतरा के ऐतिहासिक स्थलों का डीसी ने लिया जायजा, कहा होगा सौंदर्यीकरण
चतरा, मई 21 -- चतरा संवाददाता। जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं विकास को लेकर उपायुक्त रवि आनंद ने गुरुवार को सदर अस्पताल के समीप स्थित ऐतिहासिक फांसी तालाब का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, वर्तमान स्थिति एवं संरक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बभने स्थित ब्रिटिशकालीन समाधि स्थल का भी भ्रमण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिले के ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां जिले के गौरवशाली इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत से अवगत हो सकें। यह भी पढ़ें- उमंगेश्वरी तालाब और सीता थापा के विकास को लेकर बनी कार्ययोजना, पेज 4 बॉटम उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.