चतरा की सभी दवा दुकानें रही बंद, लोग दिन भर रहे परेशान
चतरा, मई 21 -- चतरा, प्रतिनिधि। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को जिलेभर के सभी दवा दुकानें बंद रही। ऑल इंडिया ड्रगिस्ट एवं केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित इस बंद का असर पूरे शहर में देखने को मिला। सुबह से ही शहर के अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहे, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर केसरी चौक, पुराना पेट्रोल पंप और मुख्य बाजार के आसपास दवा नहीं मिलने से लोग घंटों भटकते रहे। दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से इलाज कराने पहुंचे मरीज दवा दुकानें बंद देखकर मायूस लौट गए। कई लोग दुकान खुलने का इंतजार में घंटों दुकानों के पास बैठे दिखे। दवा के लिये लोग कभी दवा दुकानें तो कभी निजी अस्पतालों और अन्य क्षेत्रों में इधर से उधर भटकते दिखे। इमरजेंसी मरीजों के परिजनों ने बताया कि जरूरत के मुताबिक दवाएं नहीं मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.