चतरा, अक्टूबर 11 -- चतरा, संवाददाता। चतरा शहर के डाढ़ा गांव की पुनम खलखो ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में फुटबॉल में पहली बार नेशनल भागीदारी में हिस्सा लेकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। यह पहला मौका है जब चतरा जिले से किसी खिलाड़ी ने फुटबॉल में नेशनल स्तर पर भागीदारी की है। पुनम खलखो के पिता मनोज खलखो एक किसान हैं। सदर प्रखंड के दाडा की पुनम ने खेलो इंडिया सेंटर, चतरा में प्रशिक्षण प्राप्त किया, जहां उनके कोच बासुदेव उरांव और मैनेजर लल्लू ने उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राइट साइड बैक की पोजिशन में खेलने वाली पुनम ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, जो 4 से 15 मई तक बिहार के बेगूसराय में फुटबॉल टुर्नामेंट आयोजित हुआ था। पुनम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.