चतरा का पारा पहुंचा 42 डिग्री, सुबह आठ बजे से शाम 6 बजे तक चल रही गर्म हवा
चतरा, मई 22 -- चतरा प्रतिनिधि जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गुरुवार को चतरा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शाम होने के बाद भी तापमान 37 डिग्री के आसपास बना रहा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को दिन ही नहीं बल्कि रात में भी राहत नहीं मिल रही है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आईं और जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर ढंककर व पानी की बोतल लेकर बाहर निकलते दिखे। गर्मी के साथ-साथ बिजली संकट ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। यह भी पढ़ें- पारा@42 डिग्री, आसमान से बरसी आग शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है। कई इलाकों में घंटों बिजली गायब रहने से पंखे और कूलर बंद पड़े हैं, जिससे छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे अधिक प्रभाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.