रांची, अप्रैल 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। चतरा जिले में एक मैट्रिक छात्र को कथित रूप से अवैध हिरासत में रखने के मामले में सोमवार को चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की। एसपी ने प्रार्थी असगरी खातून, मो गुलाम, अब्दुल हकीम और अन्य लोगों से बातचीत के आधार पर रिपोर्ट पेश की, उस पर कोर्ट ने सरकार को जांच रिपोर्ट के आधार पर की गयी कार्रवाई की जानकारी देने का निर्देश दिया। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि पर चतरा एसपी को सशरीर हाजिर होने से छूट भी प्रदान की। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मामले में कुछ तथ्यों के छिपाए जाने की आशंका जताई थी। इसके बाद कोर्ट ने चतरा एसपी को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। इस संबंध में अख्तरी खातून ने दायर याचिका दायर की है। इसमें उनके बेटे के लापता होने की शिकायत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.