चण्डी मन्दिर में बनेंगे सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग
ललितपुर, जुलाई 28 -- ललितपुर। आगामी 30 तारीख से प्रारंभ हो रहा श्रावण मास 28 अगस्त तक चलेगा। मंदिरों के महंत और पुजारी इस पर्व के मद्देनजर विभिन्न तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मंदिरों की रंगाई पुताई और साफ सफाई का काम जोरों पर चल रहा है। वहीं भोले के भक्तों ने भी इस मास में विशेष पूजन अर्चन की तैयारी कर रखी है। शहर में गोविंद सागर बांध की तलहटी पर बने प्राचीन सीतापाठ मंदिर में विराजे हजारिया महादेव के प्रति शहरवासियों की आगाध आस्था है। शहर की घनी बस्तियों से इस मंदिर की दूरी अधिक होने के बावजूद बड़ी संख्या में भक्त प्रतिदिन यहां भगवान का अभिषेक पूजन करने के लिए आते रहते हैं। श्रावण मास में तो हजारिया महादेव के रुद्राभिषेक को श्रद्धालुगणों का तांता लगा रहता है। इसको ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद के साथ मंदिर प्रबंधन ने भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.