बलरामपुर, अप्रैल 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण हीट वेव के बीच परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग तेज हो गई है। मौजूदा समय में स्कूलों की छुट्टी दोपहर दो बजे होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों को घर लौटते समय तेज धूप व लू की तपिश का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक, शिवकुमार सोनी, अजय सिंह, मंडलीय मंत्री मंगल देव मिश्रा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला अध्यक्ष विकास कांत पांडेय, यूटा जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्र, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ल, पूर्व माध्यमिक जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, जिला मंत्री बृजेश चौधरी, राजेश कुमा...